ms word में header, footer & page number (Insert menu) आप्शन का उपयोग किस प्रकार से किया जाता है ?
Header & Footer :- इस आप्शन की सहायता से हम अपने पेज के नीचे और ऊपर कुछ भी दे सकते है जैसे title, page name या page number वह हमारे सारे पेज में automatic show करेगा | हमें बार बार पेज नंबर या में किसी प्रकार का title जो हर पेज में show कराना है वह first page में देने से ही पुरे पेज में show कर जायेगा | हैडर और फुटर में उस मैटर को सेट किया जाता है | जिसको हमें डॉक्यूमेंट के प्रत्येक पेज पर शो करना होता है | इसमें जो मैटर या टेक्स्ट जोड़ा जाता है वह डॉक्यूमेंट के प्रत्येक पेज के ऊपरी हिस्से में हैडर और पेज के निचले हिस्से में फुटर शो होता है | इसकी सेटिंग पेजसेटप के लेआउट ऑप्शन से डॉक्यूमेंट में हैडर एवं फ़ुटर को लगा सकते हैं। इसके साथ हैडर एवं फुटर टूलवार शो होता है |
Header:- हैडर पेज को टॉप मार्जिन में जोड़ा जाता है। इसमें कुल पेज, एवं ऑटो टैक्स आदि को जोड़ा जाता है। इसकी टूल बार से हैडर से फुटर में फुटर से हैडर में जा सकते हैं। स्क्रोल करके भी इस कार्य को किया जा सकता है। इसकी टूल बार सहायता से इसको manage किया जाता है।
Footer:- यह पेज के निचले हिस्से में लगाया जाता है। अर्थात यह पेज के bottom margin में लगाया जाता है | इसके मार्जिन को पेजसेटप से सेट किया जाता है | इसमें वह सभी आइटम जोड़े जा सकते हैं| जो हैडर में जोड़े जाते हैं | हैडर फुटर टूलवार के close button पर क्लिक करके इनको क्लोज किया जाता है | हैडर फुटर पर डबल क्लिक करके इसमें Editing का कार्य कर सकते हैं |
Insert page number :- इस ऑप्शन से डॉक्यूमेंट में पेज नंबर को जोड़ा जा सकता है | इसके बॉक्स में पेज नंबर को कहीं पर लगाना है | यह Position combo box से सिलेक्ट करते हैं | और उसके दूसरे Combo box से alignment को चुनते हैं | इसमें एक चेक बॉक्स होता है | जिससे फर्स्ट पेज पर नंबर देखना है या नहीं इसका निर्णय किया जाता है| format button पर क्लिक करके उसके format एवं page numbering को कहां से प्रारंभ करना है इसको चुना जाता है |
जैसे ही हम header, footer & page number ऑप्शन में क्लिक करते हैं तो एक डिजाइन नाम का फॉर्मेट ओपन हो जाता है | design नाम का आप्शन इन तीनो आप्शन में बिल्कुल एक जैसे खुलता है |
इस ऑप्शन में हमें header, footer & page number वाले आप्शन देखने को मिल जाते है जिसमे हम पेज के टॉप और बोटम में हम कोई भी चीज एड कर सकते है जो सभी पेज में दिखाई देगा | फोटो डाल सकते हैं और हेडर फूटर में पेज नंबर का भी प्रयोग कर सकते हैं पेज नंबर हम टॉप में लेफ्ट में बॉटम में राइट में किस डिजाइन में डालना है उसे हम डाल सकते हैं और अगर नहीं चाहिए तो हम उसे रिमूव भी कर सकते हैं |
insert :- इंसर्ट ऑप्शन में date and time, quick parts, picture, clip art का यूज किया जाता है |
date and time :- इस ऑप्शन में क्लिक करेंगे तो हम अपने हैडर या फूटर में डेट एंड टाइम को जोड़ सकते है और आप उसे किस फॉर्मेट में रखना चाहते हैं और कहा पे रखना चाहते है वहा उसे रख सकते हैं |
quick parts :- इसमें हम अपने डॉक्यूमेंट प्रॉपर्टी के फॉर्मेट में author, title आदि जो भी रखना है वह सलेक्ट करके बड़ी आसानी से और जल्दी रख सकते है |
picture :- पिक्चर ऑप्शन हेडर एंड फूटर में हम पिक्चर का उपयोग कर सकते हैं अगर हमें सभी पेज में picture लाना है तो हम हैडर या फूटर दोनों में picture ला सकते है जो हमारे हर पेज में दिखाई देगा |
picture ओपन होते ही इसमें format नाम का आप्शन भी आ जाता है | जिससे हम इसमें picture चेंज कर सकते है फोटो में फ्रेम लगा सकते है या picture की style और position भी बदल सकते है |
clip art :- इसमें हम क्लिप आर्ट का यूज भी कर सकते हैं इसमें भी picture आप्शन की तरह format नाम का आप्शन आ जाता है जिससे हम अपने clip art में चेंज कर सकते है |
navigation :- नेविगेशन में हमें अगर है हैडर में जाना है तो go to header में क्लिक करेंगे और फुटर में जाना है तो go to footer ऑप्शन में क्लिक करेंगे फिर भी preview सेक्शन और next सेक्शन से हम अगले और पिछले पेज में जा सकते हैं |
option :- ऑप्शन में हम डिफरेंट फर्स्ट पेज अगर हमको फर्स्ट पेज में कोई डिफरेंट हेडर फूटर डालना है तो इस ऑप्शन में हम क्लिक करेंगे | और अगर डिफरेंट odd एंड even पेज में हमें लाना है तो हम इस ऑप्शन में क्लिक करके odd and even पेज में ला सकते हैं | उसके बाद है show डॉक्यूमेंट टेक्स्ट तो डॉक्यूमेंट टेस्ट में हम क्लिक करेंगे तो हमारा डॉक्यूमेंट शो करेगा और अगर हटाना चाहते हैं तो उसे हम हटा भी सकते हैं |
position :- पोजीशन में हम header और footer को किस पोजीशन में रखना चाहते हैं हम हैडर को टॉप में कितना मार्जिन देना चाहते हैं और बॉटम में कितना मार्जिन देना चाहते हैं उसे हम यहां से सेट कर सकते हैं |
close header and footer :- अगर हमें header और footer में काम नहीं करना है तो इस ऑप्शन को हम क्लोज कर देंगे | इसमें जो design नाम का ऑप्शन आता है वह हट जाएगा ।
No comments:
Post a Comment