Monday, 19 July 2021

डेस्कटॉप पर right click आप्शन का उपयोग करना

डेस्कटॉप पर right click आप्शन का उपयोग करना |


डेस्कटॉप पर राईट क्लिक करने में जो आप्शन आते है उनका यूज़ करना |
डेस्कटॉप की स्क्रीन पर जब हम right click करते है तो निम्न आप्शन आते है जिनका उपयोग इस प्रकार है |


(1) view :- view आप्शन में कई सारे आप्शन का यूज़ किया जाता है |



(a) large icons :- इसका उपयोग हम अपने कंप्यूटर में आइकॉन को बड़ा करने के लिए करते है |


(b) medium icons :- इसका उपयोग हम अपने कंप्यूटर के मध्य में यानि न ज्यादा बड़ा न ज्यादा छोटा आइकॉन करने के लिए करते है |


(c) small icons :- इसका उपयोग हम icons को छोटा करने के लिए करते है |

हम कंप्यूटर के icons को शॉर्टकट तरीके से भी छोटा या बड़ा कर सकते है इसके लिए हम keyboard से Ctrl को दबाते हुए माउस की बीच वाली बटन जिसे हम scroll बटन भी कहते है उसको ऊपर निचे करने से icons का आकार बड़ा और छोटा कर सकते है |

(d) auto arrange icons :- auto arrange icons में हम किसी भी icons को कही भी रख सकते है उसके लिए हमें पहले सही का निशान हटाना होगा | उसके बाद हम किसी भी icons को किसी भी दिशा में रख सकते है | और जैसे ही हम उस पर फिर से क्लिक करके सही का निशान लायेंगे | उसमे icons अपने आप left side में जाकर set हो जायेंगे | मतलब ये अपने आप icons को auto arrange कर देता है |


(e) align icons to grid :- align icons to grid आप्शन में हम अपने icons को हल्का सा भी उठा के किसी भी दिशा में रख सकते है | उसके लिए सही का निशान हटाना होगा | तब यह किसी भी icons को बिलकुल पास में रख सकते है | लेकिन जैसे ही हम सही का निशान लाते है तो वह एक निश्चित दिशा horizontal या vertical में ही रख सकता है | मतलब हम उसे कुछ दुरी पर ही icons को रख पाएंगे | यह चारो दिशा में सीधा ही जायेगा और दूसरा icons भी कुछ दुरी पर ही रख पाएंगे |


(f) show desktop icons :- इसका उपयोग हम कंप्यूटर की मॉनिटर पर जो icons होते है उसे छुपाने (hide) करने के लिए किया जाता है इसके लिए हमें सही का निशान हटाना होगा | और वापस icons लेन के लिए सही का निशान लाना होगा |


(g) show desktop gadgets :- इसमें हम अपने कंप्यूटर में जो gadgets होते है जैसे – clock, calendar, weather etc. उन आप्शन को या icons को hide करने के लिए कर सकते है |


(2) short by :- short by आप्शन का यूज़ हम अपने icons को किस प्रकार arrange करना है हम इस आप्शन के माध्यम से set कर सकते है |


(a) name :-  name option में नाम के हिसाब से आप्शन आता है लेकिन इसमें पहले system icons आते है जैसे – my computer, recycle bin etc. उसके बाद प्रोग्राम item आते है | फिर फोल्डर या other icons आते है | उसमे भी number वाले icons पहले आते है | उसके बाद alphabets में ascending order में लगा देता है |


(b) size :- इसमें हम icons के size के हिसाब से आयेगा | इसमें जिसका size सबसे बड़ा है वह पहले आयेगा और जिसका size सबसे छोटा है वह बाद में आयेगा |


(c) item :- इसमें सबसे पहले system icons आते है फिर folder, file उसके बाद program वाले icons आते है |


(d) data modify :- इसमें जो सबसे लास्ट में file या फोल्डर यूज़ किया गया होगा वो पहले आता है उसके बाद जो item कंप्यूटर में सबसे पहले डाला होगा वह सबसे लास्ट में आता है |


(3) refresh :- इस फंक्शन का यूज़ हम सबसे पहले कंप्यूटर के start होते ही करते है क्योकि कंप्यूटर में कुछ ऐसी size या फोल्डर होते है जो कंप्यूटर चालू होने के बाद भी काम नहीं करते है तब हम refresh के माध्यम से उस आप्शन का यूज़ कर सकते है |


(4) paste :- किसी भी file या फोल्डर को copy करने के बाद हम इस आप्शन का यूज़ करते है जिससे कोई भी डाटा को डेस्कटॉप पर रख सके |


(5) paste special :- हम किसी भी file का शॉर्टकट बना सकते है उसके लिए हमें किसी भी file को copy करना होगा और डेस्कटॉप पर राईट क्लिक करके paste shortcut पर राईट क्लिक करके paste shortcut पर क्लिक करते है तो उसका shortcut बन जाता है लेकिन जब भी हम इस file में क्लिक करेंगे तो वह उसी file को लेगा जिसका हमने shortcut बनाया है | जैसे – songs


(6) groove folder synchronisation :- यह माइक्रोसॉफ्ट का एक सॉफ्टवेर है जो डाटा को स्टोर करके रखता है जो हम इन्टरनेट का यूज़ करके रख सकते है | इसमें id और password के माध्यम से ये किया जाता है | जैसे – गूगल ड्राइव में डाटा सेव कर सकते है वैसे ही groove folder synchronisation में भी डाटा रख सकते है | यह cloud में जाकर सेव होता है जिससे हम कभी भी इन्टरनेट के माध्यम से कही  से भी निकल सकते है |


(7)   new :- इसमें हम अपने screen पर new folder, किसी भी डाटा का shortcut या किसी भी program को पहले से सेव करके उसमे काम कर सकते है इसमें word, excel, power point, text document, briefcase आदि कई सारे content होते है | जिसका उपयोग हम आसानी से कर सकते है |


(8) screen resolution :- हम इस आप्शन की सहायता से अपनी screen की resolution को बढ़ा या घटा सकते है | इसमें हमारे screen पर आने वाला डाटा जो की ग्राफिक्स के द्वारा प्रदर्शित होता है वह साफ़ दिखाई देगा लेकिन याद रहे इसका यूज़ मॉनिटर की screen कितनी बड़ी या छोटी है इसके अधर पर ही resolution को set किया जाता है ताकि हमारा ग्राफिक्स आच्छे से कार्य कर सके |



(9)   gadgets :- gadgets का उपयोग हम अपने मॉनिटर पर किसी shortcut के रूप में करते है | इसमें हम कई gadgets जैसे – calendar, clock, CPU meter, weather etc. आदि अपनी screen पर रखकर यूज़ कर सकते है |



(10) personalise :- इस आप्शन का उपयोग हम डेस्कटॉप पर background, colour आदि चेंज करने के लिए उपयोग किया जाता है |



अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई है तो comment बॉक्स में comment करके बताये |
तथा अधिक जानकारी के लिए आप हमें सुझाव भी दे सकते है |
                   धन्यवाद


कंप्यूटर की बेसिक फंक्शन की जानकारी (हिंदी में)

No comments:

Post a Comment