Monday, 12 July 2021

कंप्यूटर में task बार का उपयोग करना |

task bar का उपयोग करना | 


task bar - कंप्यूटर की विंडो पर जो नीचे नीले रंग पट्टी दिखाई देती है उसे हम task bar कहते है टास्क बार में हम किसी भी फाइल या फोल्डर को मिनीमाइज या मैक्सीमईज़ कर सकते है इसके लेफ्ट में start बटन होती है तथा राईट में date and time दिया होता है इसमें और भी कई option होते है |


जैसे –
1. task bar का colour बदलना :- इसमें हम टास्क बार का कलर भी बदल सकते है उसके लिए हमें विंडो में जाकर राईट क्लिक करके personalize option में जाकर windows colour में क्लिक करते ही windows के कई colour open होते है जिसमे हम कोई भी colour को चुन सकते है तथा colour को हल्का व गाढ़ा भी कर सकते है तथा colour mixer की सहायता से हम अपना colour भी बना सकते है इतना करने के बाद उसे save कर देते है इसके बाद हम देखते है की हमारा task bar का colour बदल गया है |
colour बदलने की शोर्ट प्रोसेस 

windows > right click > personalize > windows colour > choose colour  > save change
              

2. task bar कही भी रखना :– task bar को हम कभी उठा कर रख सकते है उसके लिए हमें टास्क बार में राईट क्लिक करना होगा उसके बाद lock the task bar option पर क्लिक करना होगा अगर उसमे सही का निशान लगा है तो वह हट जायेगा  जब वह हटेगा तभी हम माउस की सहायता से लेफ्ट क्लिक या OK बटन की सहायता से टॉप (ऊपर), बोटम (निचे), लेफ्ट (बाये), राईट (दाए) कही भी इसे उठाकर रख सकते है | तथा task बार को arrow के माध्यम से घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है |
task bar रखने की शोर्ट प्रोसेस 

task bar > right click > lock the task bar > move task bar
              

3. quick task bar :– quick task bar की सहायता से हम किसी भी फंक्शन को एक ही क्लिक में जल्दी से खोल सकते है इसके लिए हमें जो भी फंक्शन रखना है उसे माउस की सहायता से लेफ्ट बटन का उपयोग करके उठा कर task बार में छोर देना है जिससे वह task बार में स्थापित हो जायेगा अब हम इस फंक्शन में जब क्लिक करते है तो यह एक ही क्लिक में open हो जाता है | इसे हम हटा भी सकते है उसके लिए हमें जिस फंक्शन को हटाना है उस पर right क्लिक करके unpin this program from task bar में क्लिक करके उस फंक्शन को हटा सकते है |
फंक्शन रखने की शोर्ट प्रोसेस 

किसी भी फंक्शन को उठाकर task बार में छोड़ दे या start बटन में जा कर किसी भी फंक्शन में राईट क्लिक करके pin to task bar में क्लिक करे |

फंक्शन हटाने की शोर्ट प्रोसेस 

task बार > फंक्शन > राईट क्लिक > unpin this program from task bar


इसे हम दुसरे प्रकार से भी कर सकते है इसके लिए हम task बार में राईट क्लिक करके properties option में जाकर हम task bar को lock कर सकते है lock हटा सकते है task bar को auto हाईड task bar में क्लिक करके  छुपा सकते है तथा वह जब ही नजर आयेगा जब हमरा माऊस उस पर जायेगा | और task बार के आइकॉन को छोटा कर सकते है task bar location on screen के माध्यम से हम task bar को कही भी top, bottom, left, right रख सकते है | और जैसे ही apply बटन पर क्लिक करते है तो वह save हो जाता है |
                


अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई है तो comment बॉक्स में comment  करके बताये | 
तथा अधिक जानकारी के लिए आप हमें सुझाव भी दे सकते है | 

धन्यवाद

कंप्यूटर की बेसिक फंक्शन की जानकारी (हिंदी में)

कंप्यूटर में task bar का उपयोग करना |

No comments:

Post a Comment