Tuesday, 7 September 2021

एम एस वर्ड में फाइल menu का उपयोग करना |

File menu:- इस मीनू की सहायता से फाइल से संबंधित कार्य को किया जाता है इसके अंदर 16 ऑप्शन होते हैं जिनका प्रयोग फाइल में किया जाता हैं | इसकी Shortcut key alt +F होती है। 


1. New :- इसकी सहायता से नए डॉक्यूमेंट का निर्माण किया जाता है | इसकी shortcut key ctrl +N होती है | New पर क्लिक करने पर New Document  नाम की एक विंडो आती है जिसमें हम आवश्यकता के अनुसार डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट करते हैं इसमें blank document, XML document, web page or online and computer templet  को बनाया जा सकता है |


2. Open :- इसमे पहले से बने डॉक्यूमेंट को Open किया जाता है | इसकी Shortcut key ctrl +O होती है | इसमें Open  नाम की विंडो आती है | जिसमें डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट करके Open button पर क्लिक करके डॉक्यूमेंट को open किया जाता है | या डॉक्यूमेंट पर डबल क्लिक करते हैं | इसमें look in option  से फाइल से एड्रेस पर जाते हैं| इसमें हम फाइल या फोल्डर को विभिन्न व्यू में देख सकते हैं | यहां से फाइल या फोल्डर को रिनेम एवं डिलीट  भी किया जा सकता है |


3.  Save :- इतने वर्तमान में खुले डॉक्यूमेंट को सेव किया जाता है | इसकी shortcut key ctrl +S है | स्टैंडर्ड टूल बार की सहायता से भी डॉक्यूमेंट को सेव किया जा सकता है | इस डायलॉग बॉक्स में सेव इन में उस ड्राइव या फोल्डर को सिलेक्ट करते हैं | जहां पर फाइल को सेव करना होता है | इसके बाद फाइल नेम मे फाइल का नाम टाइप  करके सेव एज मे फाइल का प्रकार चुनते हैं | कि फाइल को किस फॉर्मेट में सेव करना है| इसके बाद सेव बटन पर क्लिक करते हैं | जिससे फाइल सेव हो जाती है |


4. Save as :- इसमें वर्तमान में खुले डॉक्यूमेंट को पुनः सेव किया जाता है | इसकी shortcut key F 12 है जो महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होते हैं उसको हमेशा सेव एज करना  चाहिए | यह सुरक्षा टूल है |


5. Page Setup :- इस ऑप्शन से डॉक्यूमेंट का पेज सेटप किया जाता है इसके डायलॉग बॉक्स में तीन  टेब होते हैं |
Margins:- इस टेब  से पेज का मार्जिन सेट करते हैं| एक पेज का Orientation set  करते हैं | पेज के लेआउट को सेट करते हैं| पेज का ऑप्शन सेट करते हैं | कि एक पेज कितनी सीट प्रिंट करनी है |

●  Paper:- इसमे डॉक्यूमेंट के पेपर का Size सिलेक्ट करते हैं |
●Layout:- इससे पेज का लेआउट सेट करते हैं | नया डॉक्यूमेंट बनाने के बाद सबसे पहले पेज सेटअप करना चाहिए इसके बाद उस डॉक्यूमेंट में मेटर टाइप करना चाहिए |


6. Page Preview :- इसका प्रयोग डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने के पहले किया जाता है | इससे यह देखा जाता है| कि पेज का प्रिंट कैसा आएगा | और यदि कोई गलती होती है तो उसको सुधार भी सकते हैं | इसके साथ प्रिंट प्री व्यू टूल बार आती है जिसकी सहायता से विभिन्न प्रकार का प्रिंट प्री व्यू देख सकते हैं | इसमें समय एवं पैसे दोनों की बचत होती है |


7. Print :- इसकी सहायता से डॉक्यूमेंट का प्रिंट आउट निकाला जाता है | इसमें कई ऑप्शन होते हैं | जिससे विभिन्न प्रकार के प्रिंट निकाला जा सकता है | इस डायलॉग बॉक्स में प्रिंटर का नाम,Page range,Number of copies print, zoom आदि को सेट करते हैं| तथा ok पर क्लिक करके प्रिंट निकाल सकते हैं |


8. Properties :- इस ऑप्शन से फाइल की properties  को देखा एवं सेट किया जाता है |

9. Closs :- इसमें वर्तमान में खुले डॉक्यूमेंट को बंद किया जाता है।


10. Exit :- इसमें Ms word को बंद किया जाता है| इसकी shortcut key alt + F4 है |



अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई है तो comment बॉक्स में comment करके बताये | तथा अधिक जानकारी के लिए आप हमें सुझाव भी दे सकते है |
धन्यवाद 

MS वर्ड के बारे में बेसिक जानकारी |

एम एस वर्ड में फाइल menu का उपयोग करना |

एम एस वर्ड में Costomize quick acces toolbar का उपयोग करना |




कंप्यूटर की बेसिक फंक्शन की जानकारी (हिंदी में)


No comments:

Post a Comment