Friday, 17 September 2021

ms word में smart art (Insert menu) आप्शन का उपयोग करना |

ms word में smart art (Insert menu) आप्शन का उपयोग किस प्रकार किया जाता है ?



Smart art : - इससे हम अपने डॉक्यूमेंट में smart art पर क्लिक करते हैं तो एक dialog box आता है | इसमें हम कोई भी smart art जो एम.एस. वर्ड में पहले से होते है जैसे- list, process,  cycle, hierarchy, matrix, pyramid उसे क्लिक करके ला सकते हैं |



अब इसमें हम कोई भी ऑप्शन चूज कर लेते हैं फिर लिस्ट नाम का ऑप्शन हमने क्लिक किया और ओके कर दिया जैसे ही हम ओके करेंगे तो हमारे पेज में कुछ इस प्रकार से दिखाई देगा |



अब इसमें क्लिक होते ही तो नए menu खुल जाते है design and format नाम के दो ऑप्शन खुल जाते हैं |



create graphic :- इसमें पहले ऐड shapes का आप्शन आता है इसमें हम जिस shapes में क्लिक है उसके पहले या बाद में shapes को जोड़ सकते है | 



उसके बाद आता है ऐड बुलेट बुलेट में हम क्लिक करेंगे तो इसकी सहायता से हम बुलेट ऐड कर सकते हैं | 



फिर right to left ऑप्शन में क्लिक करेंगे तो हमारा बॉक्स राइट से लेफ्ट हो जाएगा या फिर लेफ्ट से राइट में हो जाएगा | 



उसके बाद प्रमोट ऑप्शन में क्लिक करते हैं तो एक बॉक्स एक्स्ट्रा हो जाता है और डिमोट में क्लिक करते हैं तो एक बॉक्स कम हो जाता है |




 फिर text pane में हम क्लिक करेंगे तो टेक्स्ट पेन की सहायता से हम दिए गए बॉक्स में टेक्स्ट को एडिट कर सकते हैं उसके अंदर कुछ भी लिख सकते हैं |



layout :- लेआउट ऑप्शन से हम जब more layout ऑप्शन में क्लिक करेंगे वहां पास कई प्रकार की डिजाइन के layout होते हैं किसी भी डिजाइन के लेआउट में हम क्लिक करते हैं तो हमारा layout चेंज हो जाता है |



change colour :- चेंज कलर से लेआउट का colour हम चेंज कर सकते हैं इसमें कई सारे कलर दिए रहते हैं जैसे – primary theme colour, colourful, acent1, acent2, acent3 इस प्रकार की डिजाइन हम यहां से चेंज कर सकते हैं |




smart art style :- स्मार्ट आर्ट स्टाईल ऑप्शन में हम क्लिक करते हैं तो इसमें हमें 2 आप्शन दिखाई देते है पहला best match for document और दूसरा 3D ऑप्शन इसमें से कोई सा भी आप्शन चूज कर लेते है | हम 3D ऑप्शन में कोई भी 3D का चूज कर लेते हैं | इस ऑप्शन में जैसे क्लिक करेंगे तो हमरा डॉक्यूमेंट 3d ऑप्शन में चेंज हो जाता है |



reset graphic :- रिसेट ग्राफिक्स में हम जैसे क्लिक करेंगे तो हमारा जो भी ग्राफीक दिया हुआ है वह पूरा रिसेट हो जाएगा सिंपल फॉर्मेट में आ जाएगा |



format :- आप्शन में कई सारे आप्शन होते है हम इसमें टेक्स्ट में एडिट कर सकते हैं जैसे –



shapes :- 2d formate में text को edit कर सकते है | shapes change में हम जैसे क्लिक करेंगे तो इसमें कई सारे format अ जाते है | हम जिस फॉर्मेट में क्लिक करेंगे, वह फॉर्मेट को हम चेंज कर सकते हैं उसका शेप चेंज कर सकते हैं | अगर हमें shapes को बड़ा करना है तो larger आप्शन में क्लिक करेंगे | और shapes को छोटा करना है तो smaller ओतिओं पर क्लिक करेंगे |



shape styles :- इस स्टाइल के ऑप्शन के मोर ऑप्शन में हम क्लिक करेंगे तो यहां पास से आप कई विशेष को चेंज कर सकते हैं जिस बॉक्स में हमारा कर्सर क्लिक रहेगा उसका format change कर सकते है |



shape fill :- इसमें theme का color चंगे कर सकते है | कोई भी कलर यूज कर सकते हैं more fill कलर ऑप्शन में जाकर हम कोई सा भी कलर आपने से बना सकते हैं | picture ऑप्शन में हम क्लिक करके बॉक्स में पिक्चर डाल सकते हैं | gradient color में यूज़ करके ग्रेडियंट कलर कर सकते हैं | और texture ऑप्शन में यूज करके हम texture भी डाल सकते हैं |



shape outline :- शेप आउट लाइन में हम क्लिक करेंगे तो shape की आउटलाइन में हम कलर चेंज कर सकते हैं उसकी line को बढ़ा और घटा सकते हैं हमें line कितनी मोटी चाहिए उसे सेट कर सकते हैं dashes वाली line भी हम ला सकते हैं |



shapes effect :- इस आप्शन में हम क्लिक करेंगे तो यहां पास देखे कई सारे ऑप्शन दिए गए हैं जैसे preset, shadow, reflection, glow, soft bladge 3d rotation इन सब आप्शन का यूज भी हम कर सकते हैं |



word art style :- इस ऑप्शन में हम क्लिक करेंगे तो जो भी हम वर्ड को इफेक्टिव बना सकते हैं | 



text fill :- इस आप्शन से हम अपने text को colour कर सकते है | इसमें picture आप्शन में क्लिक करके picture भी ला सकते हैं gradient आप्शन से gradient कलर भी ला सकते हैं और texture आप्शन से हम texture भी ला सकते हैं |



text outline :- टेक्स्ट आउटलाइन इस option पर क्लिक करेंगे तो अपने टेस्ट आउट लाइन में हम कलर चेंज कर सकते हैं कलर को हम बना सकते हैं text की outline को मोटा और पतला कर सकते हैं इसमें हम dashes ला सकते हैं किस लाइन कि हमें किस तरह की हमें आउटलाइन चाहिए वह चेंज कर सकते हैं |



text effect :- इस आप्शन में हम क्लिक करेंगे तो यहां पास देखे कई सारे ऑप्शन दिए गए हैं जैसे- shadow, reflection, glow, bawel, 3d rotation, transforms इन सब आप्शन का यूज भी हम कर सकते हैं |



arrange :- इसमें text की पोजीशन चेंज कर सकते हैं जहा टेक्स्ट लिखा हुआ है तो इस text में कहां पास लगाना है यह टेक्स्ट पोजीशन में हम क्लिक करेंगे वहां पास इस प्रकार से हम अपनी text को लगा सकते हैं | शेप को हम drag and drop भी कर सकते है | इसमें हम अपने शेप को bring to front की सहायता से text के ऊपर ला सकते है तथा bring to back की सहायता से text के नीचे ला सकते है | text wrapping की सहायता से text को रैप कर सकते है | text का align चेंग कर सकते है | तथा shapes को रोटेट कर सकते है |



size :- क्रॉप का ऑप्शन अगर हमको text का size घटना या बढ़ाना है तो इसकी सहायता से कर सकते है |



अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई है तो comment बॉक्स में comment करके बताये | तथा अधिक जानकारी के लिए आप हमें सुझाव भी दे सकते है |
धन्यवाद 

MS वर्ड के बारे में बेसिक जानकारी |

एम एस वर्ड में फाइल menu का उपयोग करना |

एम एस वर्ड में Costomize quick acces toolbar का उपयोग करना |




कंप्यूटर की बेसिक फंक्शन की जानकारी (हिंदी में)

No comments:

Post a Comment