mouse क्या है ? उसके अविष्कारक
और उसके प्रकार बताईये |
mouse एक कंप्यूटर
हार्डवेयर है, जिसे हम input device भी कहते है ये display
screen पर cursor या pointer की movement को control करता
है Mouse आज computer में व्यापक रूप से
इस्तेमाल होने वाली डिवाइस है इसे कंप्यूटर के साथ केबल या वायरलेस तरीके से जोड़ा
जाता है |
“Mouse” का अविष्कार सन 1964 में Douglas Engelbart ने किया था इसको एक लकड़ी के बक्से के रूप में डिजाइन किया गया, जिसमे एक सर्किट बोर्ड और दो धातु के पहिये लगे होते थे इससे पहले तक Mouse नही था बल्कि key board पर command type करके data input किया जाता था |
सन 1972 में Ball Mouse ने इसका स्थान लिया जिसमे ball से wheels को replace कर दिया गया इसे Bill English द्वारा बनाया गया था इसका फायदा ये था कि अब mouse को किसी भी दिशा में घुमा सकते थे |
कुछ सालों बाद Steven Kirsch ने mouse को एक नई तकनीक के साथ पेश किया जिसे Optical Mouse नाम दिया | ये मॉडल Mouse की movement को trace करने के लिए light का उपयोग करता है अधिकतर modern computers में हम optics model के mice उपयोग करते है | एक Computer mouse यूजर को cursor एक जगह से दूसरी जगह move करने की अनुमति देता है ये हमे कंप्यूटर स्क्रीन पर text को select करने, files को drag करने, और items पर click करने में मदद करता है | Mouse में मौजूद wheel की मदद से हम किसी page को Up and Down scroll कर सकते है | हम किसी भी Files या Application पर Double click करके उसे open कर सकते है |
कंप्यूटर में माउस को कनेक्ट करने के लिये कई प्रकार के Connection होते है जैसे :-
PS/2 - Personal System/2 या PS/2 एक port है, जो mouse को computer से connect करने के लिए उपयोग होता है | IBM द्वारा बनाया गया ये पोर्ट पुराने personal computer में सबसे अधिक देखने को मिलता है PS/2 port का डिज़ाइन एक mini DIN plug की तरह दिखता है जिसमे six pin होते है | आज के समय USB connectors ने इन्हें लगभग पूरी तरह से replace कर दिया है |
USB - इनका डिजाइन बाकी mouse की तरह ही होता है | लेकिन इन्हें computer से connect करने के लिए USB port का उपयोग किया जाता है | सभी peripheral devices के connection को standardise करने के लिए ये port सबसे उपयोगी है Universal Serial Bus शार्ट में USB, plug and play interface को support करता है आज हम अपने कम्प्यूटरों में अधिकतर USB port वाले mouse का इस्तेमाल करते है |
Wireless
Mouse - ये mouse कंप्यूटर से जुड़ने के लिए किसी भी तरह की cable या wire का उपयोग नही करते है बल्कि ये wireless
technology जैसे – Bluetooth, RF, और infrared
radio waves के माध्यम से कंप्यूटर में जोड़े जाते है ये तकनीक अभी
नई है और तेजी से मार्केट में फैल रही है इसके साथ ही ये आपके डैस्कटॉप पर केबलों
की अव्यवस्था को समाप्त करता है | इन mouse के साथ एक USB receiver आता है, जिसे आप अपने कंप्यूटर में लगाने के बाद इसे Bluetooth से connect कर यूज कर सकते है इस प्रकार के माउस को Cordless
mouse भी कहते है |
माउस के प्रकार –
आज हमारे पास Mouse के विभिन्न प्रकार
मौजूद है, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग में ले
सकते है |
Wired Mouse - वे Mouse जिन्हें कंप्यूटर से connect करने के लिए cable का उपयोग होता है Wired या Corded mouse कहलाते है ये USB और PS/2 port के साथ आ सकते है | इनका फायदा ये भी है, कि इन्हें आपको charge करने के लिए battery की जरुरत नही पड़ती है ये cable के द्वारा ही power लेते है इसके अलावा ये कम price के साथ मार्केट में आसानी से उपलब्ध होते है |
Mechanical Mouse - इन mouse में movement को detect करने के लिए rubber ball का उपयोग होता था | इन्हें ball mouse के नाम से भी जाना जाता है Mechanical mouse का उपयोग पुराने समय मे सबसे अधिक होता था | इससे पहले के mouse में move करने के लिए wheel लगी होती थी जिससे हर दिशा में mouse को घुमाने में दिक्कत होती थी परन्तु मेकैनिकल माउस ने इसे आसान कर दिया | मैकेनिकल माउस अब अप्रचलित हो चुके है क्योंकि इन्हें optical mouse द्वारा replace किया जा चुका है इनका एक नुकसान ये था कि ball पर dust बहुत अधिक जल्दी चिपकती थी जिससे उसे बार-बार सफाई की आवश्यकता होती थी |
Optical
Mouse - आज सबसे ज्यादा use होने वाले ये माउस movement को track करने के लिए LED और optical sensors का उपयोग करते है इन mouse के नीचे से आपको Red
light दिखाई देगी इनमे एक tiny low-resolution वाला camera लगा होता है, जो
हर सेकंड में एक हजार या इससे अधिक pictures लेता है |
आप जैसे ही mouse की स्थिति को बदलते है, तो ये नई तस्वीरे लेता है, जिससे sensor को पता लगता है कि movement हुई है ये reflective surface पर काम नही करता है बेहतर अनुभव के लिए आप इसे touchpad के उप्पर रखकर चला सकते है |
Laser Mouse - Laser mouse भी एक प्रकार का optical mouse है ये भी position track करने के लिए समान तकनीक का उपयोग करता है इनके बीच सिर्फ एक अंतर है कि laser mouse, LED की जगह laser beam को यूज में लेता है इसका benefit ये है कि आप इसे glass और plastic surface पर यूज कर सकते है हालांकि ये उतना प्रसिद्ध नही है क्योंकि इसमें कुछ खामिया भी है |
Cursor के प्रकार - Mouse Pointer को आप Cursor के नाम से जानते है | यह कम्प्यूटर स्क्रीन पर अपनी पॉजिशन के हिसाब से अपना रूप भी बदलते रहते है | पॉइंटर्स किस स्थिति में अपना कैसा रुप बदलते है, इसे नीचे विस्तार से बताया गया है |
माउस द्वारा होने वाले कार्य –
Mouse
एक बहुक्रियात्मक उपकरण है, जिसकी सहायता से
कई कार्य किय जा सकते है Mouse का Use कम्प्युटर
स्क्रीन पर Items को उठाने, पकड़ने,
रखने आदि के लिए अधिकतर किया जाता है | इन्हे करने के लिए Mouse
कुछ क्रियाएं करता है ये क्रियाएं इस प्रकार है |
1. Pointing
जब Cursor को कम्प्यूटर स्क्रीन पर मौजूद किसी Item की तरफ ले जाया जाता है, और Pointer उस Item को छूता है तो एक बॉक्स दिखाई देता है जो हमे उस Item के बारे में बताता है | इस सम्पूर्ण क्रिया को Pointing कहते है इस क्रिया को Hovering के नाम से भी जाना जाता है |
2. Selecting
कम्प्यूटर स्क्रीन पर किसी Item पर Pointing करने के बाद Mouse के Left Button को एक बार दबाने पर वह Item Select हो जाती है इसे ही Selecting कहा जाता है | जब कोई Item Select होता है तो उसके चारो तरफ एक वर्ग होता है, जिससे पता चलता है कि यह Item Select किया जा चुका है |
3. Clicking
Mouse Button को दबाने कि क्रिया को Click कहते है Click करने के लिए किसी भी Mouse button को दबाइए और उसे छोड़ दीजिए | Click दो प्रकार की होती है |
1. Left Click: Mouse के Left button को दबाना Left Click कहलाता है इसके निम्न प्रकार हैं |
Single Click – Mouse के left button को एक बार दबाना और उसे छोड़ देना Single Click कहलाता है | Single Click के द्वारा किसी Item को select करना, menu को खोलना, किसी Webpage पर उपलब्ध Link को खोलना आदि कार्य किए जाते है |
Double Click – Mouse के left button को एक साथ दो बार जल्दी से दबाने पर Double Click होती है | Double Click एक तरह से शॉर्टकट कि तरह कार्य करती है इसके द्वारा किसी भी Item, file, program आदि को खोला जा सकता है इसके अलावा किसी द्स्तावेज में कोई भी शब्द select करने के लिए भी double click का इस्तेमाल किया जाता है |
Triple Click – Mouse के left button को एक साथ तीन बार जल्दी से दबाने पर Triple Click होती है | Triple Click का उपयोग बहुत ही कम किया जाता है | इसके द्वारा किसी दस्तावेज में पूरे पैराग्राफ को select किया जा सकता है |
2. Right Click: Mouse के Right button को दबाना Right Click कहलाता है किसी Item पर Right Click करने से उस Item के साथ किये जा सकने वाले कार्यों कि एक list खुलती है
4. Dragging and Dropping
Mouse के द्वारा कम्प्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध किसी भी item को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखा जा सकता है इसके लिए Mouse की Dragging and Dropping क्रिया का इस्तेमाल किया जाता है | माउस पॉइंटर के द्वारा किसी item को select करने के लिए left button को उस item पर दबाएं रखे और उस item को उसके वांछित जगह तक खींच कर ले जाए और button को छोड़ दे इस संपूर्ण कार्य (खींचना और छोड़ना) को Dragging and Dropping कहा जाता है |
5. Scrolling
Mouse
Wheel द्वारा किसी Document, Webpage को
ऊपर-नीचे सरकाना scrolling कहलाता है ऊपर की तरफ सरकाने के
लिए Wheel को अपनी तरफ घुमाना पड़ता है और नीचे की तरफ सरकाने
के लिए बाहर की तरफ घुमाना पड़ता है |
Mouse
Pointer क्या है?
Pointer या cursor उसे कहा जाता है, जो आपके mouse की स्थिति या location को graphical user interface में दर्शाता है ये एक graphical image है, जो arrow के आकार में आपकी computer screen पर दिखाई देती है Mouse को desk पर move करने पर pointer भी अपना स्थान बदलता है इसकी मदद से हम program open कर सकते है और एक file को किसी अन्य स्थान पर drag भी कर सकते है |
Mouse
pad क्यों important है?
Mouse pad एक पतली प्लास्टिक या रबर की पट्टी होती है जो हमारे Mouse के लिए बेहद महत्वपूर्ण है | ये हमें एक smooth surface प्रदान करती है, जिससे आपको mouse को इधर-उधर करने में कोई परेशानी नही होती है Mouse pointer की accuracy और speed के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण है हालांकि optical mouse में लगे sensor किसी भी surface में mouse की movement को detect कर सकते है | परन्तु यदि आप reflective surface पर mouse का use करना चाहते है, तो आपको mouse pad की जरूरत पड़ती है इसके अलावा ये आपके माउस को धूल से protect करता है |
कंप्यूटर माउस के बारे में रोचक तथ्य
1) Computer mouse का नाम कैसे पड़ा अगर आप एक चूहे को
देखे है तो उसका size, shape और tail बिल्कुल
mouse से मिलती है इसलिये इस pointing device को माउस कहा जाने लगा |
2) Mouse से पहले सभी कंप्यूटर text interface का यूज करते थे अर्थात प्रत्येक command को keyboard
के द्वारा type करके input किया जाता था |
3) यदि किसी items के उपर point करना
है तो आपको एक laser light pen को उपयोग में लेना होता था |
4) सबसे पहला mouse लकड़ी से बनाया गया था, जिसमे एक circuit board और इधर से उधर जाने के लिए
दो धातु के पहिये लगे थे |
5)
Xerox PARC दुनिया का पहला computer जिसमे Mouse
इस्तेमाल किया गया ये graphical user interface (GUI) को उपयोग करने वाला भी पहला कंप्यूटर था |
6)
Mouse को अक्सर इसके plural, Mouse या Mouses
नाम से भी पुकारा जाता है हालांकि इसके नाम को लेकर अलग-अलग मत है |
7) यदि आप किसी webpage के tab box पर scroll wheel को press करेंगे
तो वह tab close हो जाएगी |
8)
Ctrl key को दबाए रखे और फिर scroll wheel को up
और down करने से आप उस webpage को Zoom in and out कर पाएंगे |
9) किसी भी शब्द पर double click करके आप उसे select
कर पाएंगे वही three-time click करने से आप
पूरे paragraph को select कर पाएंगे |
10)
Webpage पर कही भी Scroll wheel पर क्लिक करने
से auto scrolling ON हो जाती है जिसके बाद सिर्फ pointer
को ऊपर-नीचे करके पेज को स्क्रॉल कर सकते है |
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न -
1. माउस के 2 मानक बटनों के बीच स्थित व्हील का क्या
प्रयोग होता है?
Ans - स्क्रॉल करना
2. सबसे ज्यादा प्रयोग में आने वाली pointing इनपुट डिवाइस कौन सी है?
Ans - माउस
3. कंप्यूटर माउस किस प्रकार की डिवाइस है?
Ans – इनपुट
4. Mouse का अविष्कार किसने किया?
Ans – डगलस एन्जेल्बर्ड
5. mouse का अविष्कार किस सन में हुआ?
Ans – 1964
6. जिस mouse में तार नहीं लगी रहती उसे कौन सा mouse कहते है ?
Ans – wireless mouse
7. किसी शब्द को सेलेक्ट करने के लिए mouse से कितने बार क्लिक करना पड़ता है ?
Ans – दो बार
8. mouse की किस बटन के द्वारा हम पेज को ऊपर निचे खिसका सकते है ?
Ans – scroll बटन
9. कंप्यूटर के mouse पॉइंटर को और किस नाम से जाना जाता है ?
Ans – कर्सर
10. सबसे पहला mouse किस से बना था ?
Ans – लकड़ी से
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई है तो comment बॉक्स में comment करके बताये |
तथा अधिक जानकारी के लिए आप हमें सुझाव भी दे सकते है |
No comments:
Post a Comment